Welcome to News10plus.com   Click to listen highlighted text! Welcome to News10plus.com

नगर पालिका टाण्डा में प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग जब्तिकरण अभियान चलाया गया!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकरनगर ! जिले की सुप्रसिद्ध नगर पालिका परिषद टांडा में उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी डॉक्टर आशीष कुमार सिंह के निर्देश पर

प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग जब्तिकरण अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत नगर पालिका परिषद टांडा की टीम ने नगरक्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।

इस अभियान के दौरान कुल 480 किलो ग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग और थर्माकोल सामग्री जब्त की गई। साथ ही दुकानदारों से 5500 सौ० रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।

इस अभियान में नगर पालिका परिषद टांडा के अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे, जिनमें कर अधिक्षक शमशाद जुबैर, राजस्व निरीक्षक आर आई राकेश कुमार गौरव, नितेश मौर्या अवर अभियंता सिविल,

रामबाबू गुप्ता राजस्व निरीक्षक, निशांत पाण्डेय कार्यालय अधीक्षक, मोहम्मद हुसैन, कम्प्यूटर ऑपरेटर जयेन्द्र कुमार, सफाई नायक मोहम्मद अहमद, सफाई नायक मोहम्मद रब्बानी, सफाई नायक मोहम्मद सोहेल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।

उक्त अभियान के अवसर पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने नगरक्षेत्र के लोग से सिंगलयूज़ प्रतिबंधित प्लास्टिक ना इस्तेमाल करने की अपील किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!