रिपोर्ट:News10plus| अम्बेडकरनगर |दिनांक: 17.05.2026 साइबर क्राइम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग साइबर ठगी मामलों में पीड़ितों की कुल ₹30,000 की धनराशि को ठगों के खातों में ही फ्रीज करा दिया।
पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टाण्डा के मार्गदर्शन में साइबर थाना टीम लगातार जागरूकता अभियान व अपराधों पर तत्काल कार्रवाई कर रही है।
दिनांक 16.05.2026 को टाण्डा निवासी रित्तिक टण्डन के साथ ₹20,000 की ऑनलाइन ठगी हुई। शिकायत संख्या 33105260108291 दर्ज होने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर पूरी राशि बेनिफिशियरी खाते में फ्रीज करा दी।
महरुआ थाना क्षेत्र के द्न्दूपुर पहितिपुर निवासी रवि दूबे के साथ ₹10,000 का साइबर फ्रॉड हुआ। शिकायत संख्या 23105260093616 पर तत्काल एक्शन लेते हुए पुलिस ने ठगी गई पूरी रकम फ्रीज कराई।
पुलिस टीम ने दोनों पीड़ितों को उनकी धनराशि वापस दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
साइबर सुरक्षा का मूलमंत्र
ठगी होने पर क्या करें? यदि आपके खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकल जाए तो तुरंत 1930 पर कॉल करें। साथ ही साथ अपने नजदीकी थाने या साइबर थाने से संपर्क करें। समय पर सूचना ही बचाव है।
पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक रन्धा सिंह यादव के नेतृत्व में साइबर थाना टीम अंबेडकरनगर




