रिपोर्ट: News10plus एडिटर| अम्बेडकरनगर। जमीयत उलेमा जिला अम्बेडकरनगर की ओर से एक भव्य इस्लाही प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में उलमा-ए-किराम और सामाजिक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

उनके वालीअहद मौलाना अहमद रशीदी ने जमीयत उलेमा का झंडा फहराकर परचम कुशाई की और कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत
कार्यक्रम में पहुंचे मौलाना अहमद रशीदी साहब का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों ने उनका जोरदार इस्तकबाल किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।

इस अवसर पर कई प्रमुख उलमा और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें – मौलाना एहतेशामुल ह़क,मौलाना फसीहुज्जमा, हाजी शमसुद्दीन, मुफ्ती अफजाल, मौलाना रेहान हलीमी,
मौलाना सैय्यद यासिर, मोहम्मद आमिर सिद्दीकी, मौलाना महबूब, मोहम्मद उमर, मास्टर अशफाक, ताबिश सहित अन्य कई बड़े उलमा-ए-किराम और गणमान्य लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।
इस्लाही संदेश पर दिया गया जोर
कार्यक्रम के दौरान समाज में शिक्षा, एकता, धार्मिक सुधार और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि
समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा और आपसी भाईचारा बेहद जरूरी है।कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता देखने को मिली।




