Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

अम्बेडकरनगर: घरेलू विवाद में पत्नी की गला दबाकर हत्या, आरोपी पति पुलिस हिरासत में!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद-सैय्यद| अम्बेडकरनगर | टांडा। थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के ग्राम चिंतौरा में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई।पारिवारिक विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी 28 वर्षीय पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

क्षेत्राधिकारी (सीओ) टांडा प्रदीप सिंह, ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। मृतका के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मृत्यु के कारणों की पुष्टि हो सके।

सीओ ने बताया कि घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी पति राम रूप को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मौके पर स्थिति पूरी तरह सामान्य है तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!