Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

तिरंगे के रंग में रंगा टांडा: नगर पालिका परिषद ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, हर घर तिरंगा अभियान को दी रफ्तार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट – एडिटर मोहम्मद राशिद-सैय्यद |
अम्बेडकरनगर! आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर पालिका परिषद टांडा ने सोमवार को एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शबाना नाज़ एवं उपजिलाधिकारी/प्रभारी अधिशाषी अधिकारी अरविंद त्रिपाठी के आदेश और निर्देश पर नगर पालिका परिषद परिषद के टांडा के अधिकारी, एवं कर्मचारी, सफाई नायक और सफाई कर्मी एकजुट होकर रैली में शामिल हुए।

रैली का भव्य आयोजन
तिरंगा रैली नगर पालिका परिषद टांडा परिसर से शुरू होकर नगर क्षेत्र की प्रमुख सड़कों से गुज़री। इस दौरान रैली में शामिल प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति के नारों से पूरे नगर को गूंजा दिया। रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन को हर घर तिरंगा अभियान के महत्व से अवगत कराना और उन्हें राष्ट्रध्वज फहराने के लिए प्रेरित करना था।

देशभक्ति का उत्साह चरम पर
रैली में भाग लेने वाले सफाई नायकों और कर्मियों का जोश देखने लायक था। वे देशभक्ति गीतों की धुन पर कदम से कदम मिलाते हुए, एकता और सम्मान का संदेश देते हुए आगे बढ़ते रहे। नगरवासियों ने भी रैली का जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया।

अध्यक्ष और एसडीएम का संदेश – नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शबाना नाज़ ने कहा,“हर घर तिरंगा अभियान न सिर्फ़ हमारे राष्ट्र के गौरव का प्रतीक है, बल्कि यह हमें अपने कर्तव्यों और देश के प्रति समर्पण की याद भी दिलाता है।”

वहीं उपजिलाधिकारी/प्रभारी ईओ अरविंद त्रिपाठी ने लोगों से अपील की कि वे 15 अगस्त को अपने-अपने घरों पर तिरंगा अवश्य फहराएं और देश के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करें।

तिरंगा रैली में मुख्य रूप से शामिल रहे सलमान खान आर आई, प्रधान लिपिक निशांत पांडे, मोहम्मद हुसैन, लिपिक ज़लील अहमद, कैशियर नितेश मिश्रा, लिपिक अनुरूध कुमार, सफाई नायक मोहम्मद अहमद,मेट हरिश्चंद्र पाठक, सहायक मेट रामचन्द्र मोहम्मद इदरीस, सफाई नायक महेंद्र कुमार,

कम्प्यूटर आपरेटर जयेंद्र कुमार, शादाब अहमद, जुल्फेकार अहमद कम्प्यूटर आपरेटर, निलेश कैशियर, अदनान अहमद, कम्प्यूटर आपरेटर, साजिद अहमद अंसारी कम्प्यूटर आपरेटर, सलमान कम्प्यूटर आपरेटर, सहदेव,आदि शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!