Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

नोडल अधिकारी ने जनपद के विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकरनगर ! सुश्री नेहा जैन विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक नोडल अधिकारी ने जनपद के भ्रमण कार्यक्रम के दूसरे दिन आज राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर के

इनक्यूबेशन सेंटर, विकासखंड कटेहरी में जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय प्रतापपुर चमुर्खा, विकासखंड बसखारी में गो–आश्रय स्थल बसहिया व ग्राम पंचायत जल्लापुर साबुकपुर में जल जीवन मिशन के कार्यों,का

विकासखंड रामनगर के ग्राम पंचायत इंदापुर के पंचायत भवन, विकासखंड जहांगीरगंज के ग्राम पंचायत मदैनिया में जल जीवन मिशन के कार्यों का मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला व संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ भौतिक निरीक्षण किया।

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के इनक्यूबेशन सेंटर का निरीक्षण नोडल अधिकारी ने राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के इनक्यूबेशन सेंटर का दौरा किया और कॉलेज के छात्रों, प्री इनक्यूबेटेड स्टार्टअप

और स्टार्टअप के साथ बातचीत की। उन्होंने इनक्यूबेशन सेंटर द्वारा स्टार्टअप के लिए किये गए काम की सराहना की और इनक्यूबेशन के क्षेत्र में और तेजी से विकास करने के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।

जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निरीक्षण
नोडल अधिकारी ने विकासखंड कटेहरी में जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय प्रतापपुर चमुर्खा का निरीक्षण किया।

विद्यालय में मुख्य भवन, डॉरमेट्री हाल आदि का निरीक्षण किया गया, जिसमें कार्य संतोषजनक पाया गया तथा निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

गो आश्रय स्थल बसहिया का निरीक्षण
नोडल अधिकारी ने गो आश्रय स्थल बसहिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आश्रय स्थल में कुल

56 गोवंश (39 नर 17 मादा) संरक्षित एवं स्वस्थ पाए गए। सभी पशुओं की ईयर टैगिंग की गई थी। पशु आहार एवं भूसा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध पाया गया।

जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण
नोडल अधिकारी ने विकासखंड बसखारी के ग्राम पंचायत जल्लापुर साबुकपुर एवं विकासखंड जहांगीरगंज के ग्राम पंचायत मदैनिया में जल जीवन मिशन के कार्यों का

भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उक्त परियोजनाओं के संबंध में संबंधित कार्यदाई संस्थाओं एवं अधिशासी अभियंता जल निगम से जानकारी प्राप्त की।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!