रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद (सैय्यद) अम्बेडकरनगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रूढ़ा धमरुआ निवासी आशुतोष मिश्रा की माता की 16 अगस्त 2026 को सुबह करीब 8 बजे हार्ट अटैक से मृत्यु होने की सूचना पुलिस को दी गई।
इसके बाद करीब 2:30 बजे परिजनों की ओर से महिला की मौत पर संदेह जताते हुए आशंका व्यक्त की गई कि उनकी हत्या की गई है तथा मृतका द्वारा पहनी गई ज्वेलरी भी शरीर पर मौजूद नहीं है।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने तत्काल घटना का संज्ञान लिया। फॉरेंसिक यूनिट के साथ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर की गई जांच एवं पंचायतनामा की कार्रवाई के दौरान शरीर पर कोई स्पष्ट चोट अथवा संघर्ष के निशान दिखाई नहीं दिए।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तीन चिकित्सकों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कॉज ऑफ डेथ को लेकर विसरा प्रिजर्व किया गया है।
साथ ही मृतका के हार्ट को हिस्टोपैथोलॉजिकल एनालिसिस के लिए भेजा जाएगा, जिससे हार्ट अटैक से मृत्यु होने की स्थिति पर और अधिक स्पष्टता मिल सके।
मामले में पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है। पुलिस पोस्टमार्टम एवं वैज्ञानिक जांच की रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।




