रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकरनगर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ई-रिक्शा बैट्री चोर गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 15 बैट्री बरामद की हैं।
घटना का विवरण
थाना इब्राहिमपुर में एक व्यक्ति लालजी के द्वारा ई-रिक्शा से बैट्री चोरी का अभियोग पंजीकृत कराया गया था। जिसके बाद क्षेत्राधिकारी टाण्डा शुभम कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम तैयार की गई जिसमें इब्राहिमपुर
एसएचओ और पुलिस टीम ने जांच पड़ताल शुरू की और पता चला कि इसमें एक बड़ी गैंग है जो ई-रिक्शा की चोरी करता है और ई रिक्शा कुछ दूर लेजाकर उसमें से बैट्री
निकाल ई रिक्शा वही छोड़ दिया जाता था और निकाली गई बैट्री एक दुकानदार के हाथ बेच देते थे हालांकि बैट्री खरीदने वाला दुकानदार फरार है। पुलिस जिसकी तलाश कर रही है।
अभियुक्तों की गिरफ्तारी
फिलहाल इस प्रकरण में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जिनके नाम हैं:
01. मूलचन्द निषाद पुत्र राम प्रताप निषाद निवासी ग्राम हाथपाकड़ थाना अहिरौली जनपद अम्बेडकरनगर उम्र करीब 22 वर्ष,
2. विकाश कुमार पुत्र जगदम्बा कुमार निवासी ग्राम हाथपाकड़ थाना अहिरौली जनपद अम्बेडकरनगर उम्र 20 वर्ष, 3. दयाशंकर निषाद पुत्र राम प्रताप निषाद निवासी ग्राम हाथपाकड़ थाना अहिरौली जनपद अम्बेडकरनगर उम्र करीब 32 वर्ष बताई गई।
बरामदगी 15 अदद ई-रिक्शा बैट्री बरामद अन्य बैट्रियां पुलिस बरामद करने में जुटी।
आगे की कार्रवाई पुलिस का दावा है कि इस योजना में जो दुकानदार बैट्री खरीदता था वो व्यक्ति फरार है जिसकी पुलिस तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी के बाद अन्य बैट्रियां बरामद होंगी। गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्तों को न्यायालय भेजा जा रहा है।




Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.