अम्बेडकर नगर ! जनपद सहित जनपद के सभी क्षेत्रों में धूमधाम के साथ मनाई गई अम्बेडकर जयंती वही टाण्डा नगरक्षेत्रर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रात्रि के समय सड़कों पर निकली भव्य शोभायात्रा
डीजे की धुन पर थिरकती हुई महिलाए व पुरूषों ने बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की याद में लीन रहें। टांडा नगर के काशमीरियां, नेहरू नगर, नेपुरा, सकरावल आदि जगहों से निकली भव्य शोभायात्रा जहां ताज तिराहा
अम्बेडकर पार्क मार्ग शोभायात्रा के समय खचाखच भरा रहा। शोभायात्रा के पीछे महिलाएं तथा बच्चे व पुरुष बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की भक्ति में मग्न नज़र आये और डीजे की धुन पर थिरकती महिलाए, पुरुष और बच्चों ने धूमधाम से मनाई
बाबा साहब की जयंती और बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस बीच चप्पे चप्पे पर पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रात्रि लगभग 12 के आसपास सकुशल सम्पन्न हुई बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती
और प्रशासन ने राहत की सांस लिया। जहां हम आपको बता दें नगर क्षेत्र की प्रसिद्ध संस्था पंख उड़ान एक उम्मीद के उपाध्यक्ष काशिफ अहमद ने 14 अप्रैल को भारत रत्न, भारतीय संविधान के रचयिता
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के शुभ अवसर पर, अपने गृह क्षेत्र में आम जनमानस में गमछा, वस्त्र एवं बच्चों को पैन और कॉपी देकर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के बताए हुए संविधान के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया।
बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण
इसके पश्चात, संस्था पंख उड़ान एक उम्मीद के उपाध्यक्ष काशिफ अहमद ने अपनी टीम के साथ ताज तिराहे पर स्थित अम्बेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किय। इस अवसर पर, काशिफ अहमद ने कहा कि बाबा साहब के आदर्शों पर चलना हम सभी का कर्तव्य है।





I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.