Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

अंबेडकर नगर में जिला विद्युत समिति की बैठक संपन्न!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

अंबेडकर नगर में जिला विद्युत समिति की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में एमएलसी हरिओम पांडे, विधायकगण, जिलाधिकारी अविनाश सिंह एवं विद्युत विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में जनपद में विद्युत आपूर्ति और उससे संबंधित समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई। माननीय एमएलसी श्री हरिओम पांडे ने जनपद में रोस्टर के अनुसार निर्वाध विद्युत आपूर्ति

सुनिश्चित करने एवं विद्युत खराबी की सूचना पर तत्काल उसे ठीक करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, समिति द्वारा गर्मी के मौसम एवं गर्म हवाओं को देखते हुए विद्युत से होने वाली घटनाओं को

रोकने हेतु प्रभावी कार्य करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, जन सामान्य की विद्युत संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में

सांसद निधि एवं विधायक निधि के कार्यों की समीक्षा की गई और जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी मीटर को सरकारी कार्यालयों में प्राथमिकता पर स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!

2 thoughts on “अंबेडकर नगर में जिला विद्युत समिति की बैठक संपन्न!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!