Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

हज़रत अली शहादत पर पुलिस प्रशासन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था जुलूस सकुशल सम्पन्न हुआ!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

♥रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद – अम्बेडकरनगर : जनपद सहित जनपद के सभी क्षेत्रों में शनिवार 22 मार्च 2025 को उर्दू कैलेंडर के अनुसार 21 रमज़ान को हज़रत अली की शहादत के अवसर पर मजलिसों मातम व जुलूसों का सिलसिला जारी रहा।

इसी सिलसिले में टांडा जहां हम आपको बता दें हज़रत अली को इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार 19 रमज़ान, सन 40 हिजरी में इराक के कूफा शहर की एक मस्जिद में नमाज की पहली रकअत में सजदा करते समय

अब्दुर्रहमान इब्ने मुल्जिम नामक व्यक्ति ने ज़हर में डूबाई हुई तलवार से हमला किया था। जहां वे गंभीर रूप से घायल हो गये थे हज़रत अली की शहादत का इस्लाम धर्म में एक महत्वपूर्ण दिन माना जाता है।

इस दिन शिया समुदाय के लोग काला लेबास पहन कर ग़म मनाते है। 21वीं रमजान यानी हजरत के शहादत के मौके पर मजलिसों मातम व जुलूसों का दौर जारी रहता है। हज़रत अली, पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के चचेरे भाई और दामाद थे।

उन्हें मुसलमान में चौथे खलीफा के रूप में मानते हैं। जबकि शिया समुदाय के लोग हज़रत को अपना पहला इमाम मानते हैं। हजरत अली का जन्म मक्का शहर में हुआ था। और 19वी रमजान को उनके ऊपर तलवार से वार किया गया था।

जिससे वे घायल हो गए थे और 21 रमज़ान को शहीद हो गए इसी क्रम में टाण्डा नगर क्षेत्र के मोहल्ला मीरानपुरा सैय्यद वजीहुल हसन एडवोकेट सैय्यद रईसुल हसन गुड्डू ताजियांदार कमेंटी के

सचिव के निवास स्थान से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपने समय से मजलिस के बाद के बाद अंजुमन शमशीरें हैदरी रजिस्टर्ड व अंजुमन हुसैनिया मीरानपुरा, अंजुमन सिपाहे हुसैनी हयातगंज के संयुक्त में नौहा मातम के साथ जुलूस

अपने परम्परागत मार्ग से होते होते हुये वापस राजा के मैदान मे पहुंचा जहां पर सैय्यद काज़िम रज़ा आब्दी उर्फ नजमी भाई ने जुलूस का तहेदिल से इस्तेक़बाल किया। और जुलूस में शामिल अलम और ताबूत की ज़ियारत किया।

जहां पर स्थित राजा मोहम्मद रज़ा मस्जिद में जुलूस समाप्त हुआ। और बग़रिब की नमाज़ आदा कराई गई जिसके बाद रोजदारों ने रोज़ा खोला जुलूस में मौजूद रहे सैय्यद जाफर रजा़ परवेज़ भाई, सैय्यद रईसुल हसन गुड्डू सैय्यद वजीहुल हसन एडवोकेट,

सैय्यद शाहिद रज़ा एडवोकेट, सैय्यद  रेहान रज़ा आब्दी, सैय्यद शफी हसन, सैय्यद साकिर हुसैन नम्मू भाई, सैय्यद आबिद हुसैन, साजिद हुसैन, करार हुसैन, सैय्यद सोजेब हैदर, सैय्यद समर अब्बास, सैय्यद रिज़वान हैदर,  सैय्यद दानिश मेंहदी, सैय्यद फिरोज अहमद, सहित

सैय्यद सईद हसन एडवोकेट, सैय्यद हसन,मुसन्ना भाई, बाकर भाई,आदि  मौजूद रहे। जुलूस में शामिल रहे अंजुमन हुसैनिया मीरानपुरा रजि० नौहा ख्वान इसरार हुसैन, अंजुमन शमशीरें हैदरी रजिस्टर्ड ग्राम पकरी, व अंजुमन सिपाहे हुसैनी हयातगंज अंजुमनों के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल रहे।

जहां हम आपको बता दें जुलूस में टांडा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी सहित टाण्डा कोतवाली के समस्त अधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहा और जुलूस पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था में

सकुशल संपन्न हुआ। जिसके उपरांत सैय्यद रईसुल हसन गुड्डू, सैय्यद वजीहुल हसन एडवोकेट शद्दू भाई ने जुलूस में लगातार मौजूद रहे टांडा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी, एवं टांडा कोतवाली के समस्त अधिकारियों व पुलिस कर्मियों का आभार प्रकट किया।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!

4 thoughts on “हज़रत अली शहादत पर पुलिस प्रशासन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था जुलूस सकुशल सम्पन्न हुआ!

  1. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

  2. What’s up everybody, here every person is sharing such familiarity,
    so it’s fastidious to read this webpage, and I used to visit this website every day.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!