Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

अम्बेडकरनगर जनपद की सभी तहसीलों पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, 140 शिकायतों में 15 का निस्तारण!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकरनगर जनपद सहित जनपद की सभी तहसीलों पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी अविनाश सिंह और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने जनसुनवाई की और जनता की समस्याओं को सुना। इस दौरान 140 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 15 प्रकरणों को मौके पर ही निस्तारित किया गया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने क्षेत्र में नियमित भ्रमण करें और भूमि विवादों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक संपत्तियों पर अतिक्रमण करने वालों पर त्वरित एवं कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

इस आयोजन में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, डीएफओ डॉ उमेश तिवारी, और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। तहसील टांडा में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी टांडा के समक्ष कुल 42 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।

जिसमे से 04 शिकायती प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारित कर दिया गया तथा शेष 38 शिकायती प्रार्थना पत्रों को निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। तहसील अकबरपुर में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता तथा

उप जिलाधिकारी अकबरपुर के समक्ष 33 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से 7 शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारित करा दिया गया। शेष 26 शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

तहसील भीटी में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी भीटी के समक्ष कुल 21  शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुई। जिसमें से 2 शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारण कर दिया गया।शेष 19 शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्राप्त करा दिया गया।

 तहसील जलालपुर में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी जलालपुर के समक्ष कुल 88 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुई। जिसमें से 08  शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष 80 शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्राप्त करा दिया गया।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!

One thought on “अम्बेडकरनगर जनपद की सभी तहसीलों पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, 140 शिकायतों में 15 का निस्तारण!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!