लखनऊ/अम्बेडकरनगर : स्थानीय निकाय अध्यक्ष एसोसियेशन उत्तर प्रदेश ने सोमवार 24 फरवरी 2025 को राजधानी लखनऊ के एक निजी होटल में बैठक आयोजित की गई,
जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा नगर निकायों में की जा रही कटौती के खिलाफ आवाज उठाई गई। स्थानीय निकाय अध्यक्ष एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष देशराज सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा
नगर निकायों में स्वकर प्रणाली लागू किए जाने से गरीब जनता पर अनावश्यक बोझ बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष एसोसियेशन इस स्वकर प्रणाली के विरुद्ध हाईकोर्ट जा रहा है,और पूरी उम्मीद है कि न्यायालय से उन्हें न्याय मिलेगा।
बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे नगर पालिका परिषद मऊ के अध्यक्ष अरशद जमाल ने कहा कि स्थानीय निकाय अध्यक्ष भी सरकार के ही एक अंग हैं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल संचालन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
उन्होंने कहा कि निकायों में बढ़ता प्रशासनिक हस्तक्षेप निकाय की स्वायत्ता के विरुद्ध है और इससे अनावश्यक भ्रष्टाचार बढ़ता है। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता गुप्ता ने कहा कि नगर निकाय अध्यक्षों का शोषण गलत है,
और प्रदेश की सरकार निकायों में प्रशासनिक हस्तक्षेप बढ़ाकर निर्वाचित प्रतिनिधियों व लोकतंत्र को अपमानित कर रही है जिससे अध्यक्षगणों में आक्रोश बढ़ रहा है। उक्त बैठक में विभिन्न जनपदों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।
राम शरण पाठक अध्यक्ष नगर पालिका रामनगर, आलोक तिवारी अध्यक्ष नगर पालिका हैदरगढ़, उमाशंकर अध्यक्ष नगर पालिका रूपई डीहा बिलासपुर, अध्यक्ष, मोहम्मद कुंवर अली अध्यक्ष नगर पंचायत हर्रा मेरठ, गंगाराम अध्यक्ष नगर पालिका सिधौली, अनवरी अध्यक्ष नगर पालिका मगहर,
कौशलेन्द्र प्रताप सिंह अध्यक्ष नगर पालिका हरैय्या बस्ती, नगर पालिका परिषद टाण्डा अध्यक्ष श्रीमती शबाना नाज़, नीलम सिंह राना अध्यक्ष नगर पालिका नगर, बस्ती, रोहित साहू अध्यक्ष नगर पालिका काकोरी, राजेश कुमार अध्यक्ष मोहनलालगंज लखनऊ ने अपने विचारों को व्यक्त किया।