Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

टाण्डा नगर पालिका अध्यक्ष शबाना नाज़ ने 10 नये स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगवाया!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अंबेडकरनगर ! जनपद की ए. श्रेणी की नगर पालिका परिषद टाण्डा की अध्यक्ष शबाना नाज़ ने तलवापार नई बस्ती निवासी सभासद साजिदा खातून व सभासद पति मोहम्मद शाहिद के वार्ड नम्बर 07

काजीपुरा, मलिन बस्ती सहित 10 नये स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगवाया है। यह कदम कड़ाके ठंड और घने कोहरे के कारण नगरक्षेत्र के लोगों को रात्रि में आने जाने में होने वाली दुश्वारियों को दूर करने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष शबाना नाज़ द्वारा उठाया गया है।

बतादे उक्त बातों कि जैसे ही नगर पालिका अध्यक्ष शबाना नाज़ को जानकारी मिली की कई स्थानों पर लाइटे नही है। वर्तमान में शीतलहर का समय चल रहा धुंध और अधेरा होने के कारण नगरक्षेत्र की जनता को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा था।

उन्होंने तत्काल आशीष कुमार चौहान जेई को  वार्ड नंबर 07 काजीपुरा मलिन बस्ती सहित आदि स्थानों पर तत्काल 10 नई स्ट्रीट लाइटें लगाने का निर्देश दिया। जिसे तत्काल प्रभाव से लगा भी दिया गया।

दस नई स्ट्रीट लाइटें लगाने की जानकारी नगर पालिका सभासद साजिदा खातून व उनके पति मोहम्मद शाहिद ने News10plus.com करस्पोंडेंट को देते हुये कहा पड़ रही कड़ाके ठंड व शीतलहरी में घने कोहरे के कारण नगरक्षेत्र के लोगों को

रात्रि में आने जाने में काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा था। जिसकी जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष शबाना नाज़ को दी गई उन्होंने नगर वासियों की समस्याओं को गंभीरता लेते हुए जिन जिन स्थानों पर स्ट्रीट लाइटों की सुविधा नही थी।

तत्काल प्रभाव से लगाने का निर्देश दिया और लगा भी दी गई। साथ ही सभासद साजिदा खातून ने कहा नगर पालिका अध्यक्ष शबाना नाज़ के इस सराहनीय की जितनी भी प्रशंसा की जाये कम है।

क्योंकि अंधेरे और घने कोहरे के कारण वार्ड वासियों को आने जाने में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा था। जो अब नहीं करना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने अपनी और वार्ड वासियों की ओर से नगर पालिका अध्यक्ष शबाना और नगर पालिका प्रशासन आभार प्रकट किया है।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!