Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जनपद के तहसील तिराहे पर गोली चलाने वाले दो आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद – अंबेडकरनगर ! जनपद के नवागत तेज़-तर्रार पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देश पर अपराध नियंत्रण में चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने तहसील तिराहे पर गोली चलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों की पहचान रणधीर यादव और राविन्स तिवारी के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। और बाद में विधिक कार्यवाही के लिए न्यायालय में पेश किया गया।

घटना के संबंध में बताया गया है कि दिनांक 25.12.2024 को रात्रि 10.30 बजे मेहरोत्रा पेट्रोल पंप के सामने नवनीत कसौधन के साथ डकैती और जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई थी।

इस घटना के संबंध में थाना स्थानीय पर मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि उच्चाधिकारियों के दिशानिर्देशों के अनुपालन में घटना के अनावरण हेतु थाना कोतवाली अकबरपुर पुलिस टीम द्वारा सार्थक प्रयास किए जा रहे थे।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!