रिपोर्ट:News10plus| अम्बेडकरनगर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद की हवाई पट्टी पर आयोजित विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों,

उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और समर्थन के कारण ही केंद्र सरकार का यह कार्यकाल “12 साल बेमिसाल” साबित हुआ है। प्रधानमंत्री का लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाना है
तथा सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग – किसान, व्यापारी, युवा और आम नागरिक – तक पहुंच रहा है।
जैविक खेती को बढ़ावा देने की अपील
प्रभारी मंत्री ने प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज रासायनिक खादों के अत्यधिक उपयोग से स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां बढ़ी हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का विशेष जोर जैविक खेती को बढ़ावा देने पर है। पंचायत राज विभाग सहित विभिन्न संस्थाओं द्वारा तैयार जैविक खाद के अधिकाधिक उपयोग से किसानों को लाभ मिलेगा और स्वस्थ समाज का निर्माण होगा।
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा प्रदेश के सभी विकासखंडों में विकास प्रदर्शनी के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि आम जनता को सरकारी योजनाओं की जानकारी मिल सके।
अखिलेश यादव पर साधा निशाना
कार्यक्रम के दौरान ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में प्रदेश में दंगे, कर्फ्यू और अपराध की घटनाएं आम थीं, जबकि वर्तमान सरकार ने कानून-व्यवस्था को मजबूत किया है।
राजभर ने आरोप लगाया कि पूर्व की सरकारों में अपराधियों और माफियाओं का बोलबाला था, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि आज अपराधियों में कार्रवाई का भय है और उत्तर प्रदेश का “बुलडोजर मॉडल” देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
महंगाई पर विपक्ष को दिया जवाब
महंगाई के मुद्दे पर विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए राजभर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में वृद्धि का असर पूरी दुनिया पर पड़ता है।
उन्होंने कहा कि ईरान-अमेरिका तनाव और वैश्विक परिस्थितियों के कारण कई देशों की अर्थव्यवस्थाएं प्रभावित हुई हैं और भारत भी इससे अछूता नहीं है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष इन तथ्यों से परिचित होने के बावजूद राजनीतिक लाभ के लिए केवल सरकार की आलोचना करता है। जनता सच्चाई को समझती है और विकास कार्यों के आधार पर अपना निर्णय लेती है।
जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
विकास प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों की उपस्थिति रही।




