Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट: बिजली, पानी, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था समय से सुनिश्चित करने के डीएम के निर्देश

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद-सैय्यद| अम्बेडकरनगर। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता में शुक्रवार को लोहिया भवन मेंपीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं, प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि मुहर्रम के दौरान नियमित विद्युत आपूर्ति, शुद्ध पेयजल, समुचित सफाई एवं मजबूत सुरक्षा व्यवस्था हर हाल में समय से सुनिश्चित की जाए।उन्होंने कहा कि अम्बेडकरनगर जनपद सदैव सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता रहा है तथा सभी त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न होते हैं। इस परंपरा को बनाए रखने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

बैठक में जिलाधिकारी ने विशेष रूप से अफवाहों पर सतर्क निगरानी रखने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना कोगंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि पीस कमेटी की बैठक में प्राप्त सुझावों को प्राथमिकता के आधार पर अमल में लाया जाए।

डीएम ने नगर पालिका एवं नगर पंचायत अधिकारियों को जुलूस मार्गों सहित पूरे नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथाआवश्यकतानुसार अतिरिक्त इंतजाम करने के निर्देश दिए। वहीं लोक निर्माण विभाग एवं नगर निकायों को खराब सड़कों की मरम्मत शीघ्र कराने के लिए कहा गया, ताकि ताजिया एवं जुलूसों के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने तथा उपजिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों को संयुक्त रूप से जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने कहा कि मुहर्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

बैठक में एडीएम न्यायिक रंजीत सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेंद्र कुमार, समस्त एसडीएम, एवं समस्त क्षेत्राधिकारी, और समस्त थानों के प्रभारी निरीक्षक तथा संबंधित विभागों के अधिकारी तथा विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु सहित

नगर पंचायत इल्तेफातगंज के चेयरमैन पति /प्रतिनिधि इरफान अहमद, राजा मोहम्मद कोट टांडा सैय्यद काज़िम रज़ा आब्दी मुतवल्ली सपा जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू, दरगाह कमेटी के जिम्मेदारान, अज़ीज़ अशरफ सहित कमेंटी अन्य जिम्मेदार उपस्थित रहे।

जहां हम आपको बता दें मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क, बिजली, पानी, सफाई और सुरक्षा पर विशेष जोर, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी कड़ी नजर, जुलूस मार्गों की मरम्मत और व्यवस्थाओं के निर्देश!

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!