रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकरनगर में! मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना “मिशन शक्ति अभियान फेज-5” के अन्तर्गत जनपद अम्बेडकरनगर में महिला सशक्तिकरण हेतु विशेष अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत जनपद के सभी थानों द्वारा प्रमुख बाजारों, कस्बा, चौराहों, स्कूलों/कॉलेजों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर महिला पुलिस कर्मियों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, वूमेन पावर लाइन-1090, यूपी-112, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही, उन्हें पंपलेट बांटकर जागरूक किया गया।
इस अभियान के मुख्य उद्देश्य नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन को बढ़ावा देना है। इस अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न योजनाओं
जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण योजना आदि की जानकारी दी गई।





Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.