Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

ग्राम नसीराबाद में नव निर्मित इमामबारगाह “मीर हुसैनी” का भव्य उद्घाटन, ईद-ए-मुबाहेला पर पूरी रात चला धार्मिक कार्यक्रम!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:मोहम्मद राशिद(सैय्यद)एडिटर News10Plus|अम्बेडकरनगर | जनपद की तहसील टांडा क्षेत्र के ग्राम नसीराबाद में बुधवार, 10 जून 2026 की रात्रि ईद-ए-मुबाहेला केपावन अवसर पर नव निर्मित इमामबारगाह “मीर हुसैनी” का भव्य उद्घाटन मुजफ्फरनगर से पधारे प्रख्यात धर्मगुरु मौलाना सैय्यद हुसैन हुसैनी द्वारा फीता काटकर किया गया।

उद्घाटन के उपरांत पूरी रात धार्मिक, आध्यात्मिक एवं साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों एवं जनपदों से आए उलमा-ए-किराम और शोरा-ए-किराम ने शिरकत की।

इस अवसर पर ईद-ए-मुबाहेला की अहमियत और उसके ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने बताया कि इस्लामी कैलेंडर में यह दिन अत्यंत फज़ीलत वाला माना जाता है।

इसी दिन पैगम्बर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद मुस्तफा (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने मुबाहेला किया था, जिसकी याद में यह आयोजन संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में रसूले अकरम (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम), मौला अली (अलैहिस्सलाम), इमाम हसन (अलैहिस्सलाम) एवं इमाम हुसैन (अलैहिस्सलाम) की शान में कसीदे, मनकबत और तकरीरें प्रस्तुत की गईं।

उलमा-ए-किराम ने अपने खिताबात के माध्यम से लोगों को इंसानियत, एकता, भाईचारे और धार्मिक मूल्यों का संदेश दिया।

इस दौरान वहां पहुंचे उलमाओं और शायरों के साथ साथ कार्यक्रम में पहुंचे राजा सैय्यद काज़िम रज़ा आब्दी, मुतवल्ली राजा मोहम्मद रज़ा, तथा मौलाना सैय्यद मैहताब हुसैन बलरामपुरी को सम्मानित किया गया।

जिसके बाद उन्होंने सबसे पहले कार्यक्रम के आयोजक फिरोज अहमद के साहबजादे जो छत से गिर गए हैं उनके लिए दुआ पढ़कर जल्द सेफा, मिलने की दुआं करते हुए सभी दुआं करने की अपील किया जिसके बाद उन्होंने अजीमुश्शान ईद-ए- मुबाहेला,पर सम्बोधित किया। 

कार्यक्रम में वाएज़ सुल्तानपुरी, अज़ीज़ आज़मी, हुसैन अब्बास, हुसैनी अकबरपुरी, जफर नसीराबादी, मौलाना सैय्यद हुसैन हुसैनी (मुजफ्फरनगर), मौलाना सैय्यद एहतेशाम ज़ैदी, मौलाना सैय्यद आमिर अब्बास,

मौलाना सैय्यद मैहताब हुसैन बलरामपुरी, मौलाना सैय्यद कामरान अब्बास, मौलाना नज़र हुसैन, मौलाना सैय्यद शहाब अब्बास, मौलाना सैय्यद मोहम्मद हैदर कुम्मी, मौलाना अंजार मेहंदी फैज़ी, मौलाना सैय्यद जफर मेहदी नसीराबादी, हैदर कानपुरी,

ज़ाहिद कानपुरी, सुहैल बस्तवी, ज़हूर अकबरपुरी, वकार सुल्तानपुरी, फिदा हुसैन मौरा, आरज़ू जलालपुरी, कामरान अशरफ, शबी गोपालपुरी सहित अनेक प्रसिद्ध शायरों एवं धर्मगुरुओं ने अपने विचार और कलाम प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का सफल आयोजन अल्हाज सैय्यद मीर फिरोज़ अहमद आब्दी एवं खानदान-ए-मीर, नसीराबाद (अम्बेडकरनगर) के तत्वावधान में संपन्न हुआ। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रीय लोगों की उपस्थिति रही, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक और आध्यात्मिक उत्साह का माहौल बना रहा। :::

ईद-ए-मुबाहेला के मुबारक मौके पर ग्राम नसीराबाद में नव निर्मित इमामबारगाह “मीर हुसैनी” का भव्य उद्घाटन। देशभर से आए उलमा-ए-किराम और शोरा-ए-किराम की मौजूदगी में पूरी रात चला धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!