Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

लखनऊ में सपा को मिला नया समर्थन: भारतीय बहुजन संघ व हिंदू मुस्लिम एकता मंच ने 2027 में सपा सरकार बनाने का लिया संकल्प!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट: मोहम्मद यूसुफ लखनऊ|                        लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर भारतीय बहुजन संघ एवं हिंदू मुस्लिम एकता मंच की ओर से समर्थन संबंधी पोस्टर लगाए गए। यह पोस्टर सीतापुर जनपद के बिसवां निवासी सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता मोहम्मद साद द्वारा लगाए गए।

पोस्टर के माध्यम से भारतीय बहुजन संघ एवं हिंदू मुस्लिम एकता मंच ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में समाजवादी पार्टी को अपना समर्थन देने की घोषणा की है।संगठन की ओर से समाजवादी पार्टी के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने तथा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प व्यक्त किया गया।

मोहम्मद साद ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा प्रस्तुत पीडीए पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक, सामाजिक न्याय मॉडल और समावेशी राजनीति की सोच से प्रेरित होकर संगठन ने यह समर्थन देने का निर्णय लिया है।

संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि सामाजिक न्याय, भाईचारा और सभी वर्गों की भागीदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।

उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान भी चलाया जाएगा।‌

“सपा को मिला भारतीय बहुजन संघ और हिंदू मुस्लिम एकता मंच का समर्थन, 2027 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प!

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!