Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

मिशन शक्ति टीम की बड़ी सफलता: गुमशुदा महिला व दो बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद -सैय्यद| अम्बेडकरनगर | 07 जून 2026  महिला सुरक्षा एवं जनसहायता के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता एक बार फिर देखने को मिली।मिशन शक्ति टीम एवं कोतवाली टाण्डा पुलिस के संयुक्त प्रयास से एक गुमशुदा महिला तथा उसके दो बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी टाण्डा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में

जनपद में संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश एवं सहायता हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, गुलशन कुमार पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र मांझी, निवासी काशीराम आवास, थाना कोतवाली टाण्डा ने पुलिस को सूचना दी थी कि

उनकी पत्नी रितु अपने दोनों बच्चों के साथ घर से कहीं चली गई हैं। सूचना प्राप्त होते ही कोतवाली टाण्डा में गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच एवं तलाश शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मिशन शक्ति टीम एवं स्थानीय पुलिस द्वारा लगातार खोजबीन की गई। अथक प्रयासों के बाद उपनिरीक्षक मुनि मन रंजन दुबे एवं मिशन शक्ति टीम ने महिला और दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया।

आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिला एवं दोनों बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपने परिजनों को सुरक्षित वापस पाकर परिवारजनों ने

खुशी जाहिर करते हुए अम्बेडकरनगर पुलिस एवं मिशन शक्ति टीम के प्रति आभार व्यक्त किया तथा पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना की।

सराहनीय पुलिस टीम

उपनिरीक्षक मुनि मन रंजन दुबे, उपनिरीक्षक वंदना मौर्या, उपनिरीक्षक रीना यादव, मिशन शक्ति टीम, थाना कोतवाली टाण्डा

“मिशन शक्ति का मानवीय चेहरा: टाण्डा पुलिस ने गुमशुदा महिला व दो बच्चों को खोजकर परिवार से मिलाया”

टाण्डा पुलिस और मिशन शक्ति टीम की तत्परता रंग लाई। गुमशुदा महिला और उसके दो बच्चों को सकुशल बरामद कर परिवार के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने पुलिस टीम का जताया आभार।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!