रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद -सैय्यद| अम्बेडकरनगर | टांडा क्षेत्र अंतर्गत सकरावल पूरब बाग में विद्युत ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने के कारण क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति मिलने में दिक्कतें उठानी पड़ रही थी।
उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। जबकि एक तरफ भीषण गर्मी हीटवेव के बीच बिजली संकट से आमजन का जनजीवन प्रभावित हो रहा था। क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए टांडा विधानसभा विधायक राममूर्ति वर्मा के प्रयासों से
स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी तथा विद्युत विभाग की तत्परता से समस्या का समाधान कराया गया। विद्युत विभाग टांडा के अधिशाषी अभियंता (एक्सईएन) मोहित कुमार के निर्देश पर उपखंड अधिकारी (एसडीओ) वीरेन्द्र शुक्ला के नेतृत्व में

वहीं मोहम्मद शाहिद, रिंकू एवं अन्य कर्मचारियों के सहयोग से ट्रांसफार्मर स्थापित करने का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ मोबाइल ट्रांसफार्मर स्थापित होने के बाद क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई है।
जिससे उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली स्थानीय समाजसेवी काशिफ अहमद अंसारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा! जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि
सभी के समन्वित प्रयासों से क्षेत्रवासियों की बड़ी समस्या का समाधान संभव हो सका। काशिफ अहमद अंसारी समाजसेवी, पंख उड़ान एक उम्मीद की संस्था से जुड़े
समाजसेवी हमेशा जनहित की समस्यायो को आगे बढ़कर निस्तारित कराते चलें आ रहे हैं यही वजह की जनता उन्हें पसंद करती हैं और उनकी सरहाना करती है।
सकरावल पूरब बाग में बिजली संकट का हुआ समाधान! कई दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण परेशान उपभोक्ताओं को अब राहत मिल गई है।
विधायक, विद्युत विभाग एवं स्थानीय नागरिकों के संयुक्त प्रयास से मोबाइल ट्रांसफार्मर स्थापित कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है।




