रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद -सैय्यद| मुबारकपुर, अम्बेडकर नगर | विद्युत उपकेंद्र मुबारकपुर द्वारा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, ओवरलोडिंग की समस्या के प्रभावी समाधान तथा उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत सेवा उपलब्ध कराने हेतु किए जा रहे कार्यों की क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने खुलकर प्रशंसा की है।
क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं भाजपा नगर अध्यक्ष तेजस्वी जायसवाल तथा मुबारकपुर के सभासद एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता अब्दुल मजीद ने अपने वीडियो संदेश के माध्यम से विद्युत उपकेंद्र मुबारकपुर की कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि
पिछले कुछ समय में क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण, विद्युत आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने तथा वर्षों से चली आ रही ओवरलोडिंग जैसी समस्याओं के समाधान के लिए सराहनीय प्रयास किए गए हैं।
वीडियो में सुनिए जनप्रतिनिधियों ने क्या कुछ कहा👇
जनप्रतिनिधियों ने विशेष रूप से विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता एवं विभागीय कर्मचारियों की कार्यनिष्ठा, तत्परता तथा जनसमस्याओं के प्रति
संवेदनशील दृष्टिकोण की प्रशंसा करते हुए कहा कि विभागीय टीम की मेहनत और समर्पण का सकारात्मक परिणाम क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
सुने इस वीडियो में जनप्रतिनिधि ने क्या कहा 👇
उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा किए गए लाइन सुधार, भार प्रबंधन तथा तकनीकी व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने के प्रयासों से अधिकांश ओवरलोडिंग की
समस्याओं का समाधान हुआ है। इसके परिणामस्वरूप उपभोक्ताओं को पहले की अपेक्षा अधिक स्थिर, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति प्राप्त हो रही है।
जनप्रतिनिधियों ने आशा व्यक्त की कि विभाग भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित को प्राथमिकता देते हुए बेहतर सेवाएं प्रदान करता रहेगा। वहीं विभागीय अधिकारियों एवं
कर्मचारियों के लिए यह सराहना निश्चित रूप से उत्साहवर्धक सिद्ध होगी और उन्हें उपभोक्ताओं को और अधिक बेहतर, सुरक्षित एवं निर्बाध विद्युत सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करेगी।
मुबारकपुर में बिजली व्यवस्था बनी मिसाल, जनप्रतिनिधियों ने की विद्युत विभाग की सराहना ओवरलोडिंग से राहत, बेहतर हुई बिजली आपूर्ति;
जनप्रतिनिधियों ने सराहा विद्युत उपकेंद्र मुबारकपुर विद्युत विभाग के प्रयास रंग लाए, मुबारकपुर में उपभोक्ताओं को मिल रही बेहतर बिजली सेवा जनप्रतिनिधियों ने कहा – मुबारकपुर उपकेंद्र की कार्यशैली से क्षेत्र में आया सकारात्मक बदलाव है!




