रिपोर्ट:News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद- सैय्यद| अम्बेडकरनगर। जनपद सहित जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में ईदुल अज़हा (बकरा-ईद) के पर्व पर ईदुल अज़हा की नमाज़ सकुशल अदा हुई जहां हम आपको बता दें ईदुल अज़हा
का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाई जा रही है। टांडा नगर क्षेत्र में स्थित ईदगाह अलहदादपुर, मुबारकपुर ईदगाह समेत नगर की विभिन्न
मस्जिदों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदुल अज़हा की नमाज़ अदा की और देश में अमन, चैन, तरक्की एवं खुशहाली की दुआएं मांगीं।
टांडा नगर क्षेत्र के मोहल्ला मीरानपुरा स्थित राजा मोहम्मद रज़ा मस्जिद में मौलाना सैय्यद रज़ा हसन ने नमाज़ अदा कराई, वहीं मोहल्ला सकरावल शिया टोला में स्थित
मस्जिद में मौलाना सैय्यद मैहताब हुसैन बलरामपुरी की ने ईदुल अज़हा की नमाज़ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई।

संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसमें आईजी, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित तमाम प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरकर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते नजर

जनपद के संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की गई। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किए गए है तथा हर गतिविधि पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हैं। डीएम और एसपी समेत अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।
वहीं आज ईदुल अज़हा की नमाज़ के मौके पर टांडा नगरक्षेत्र में उपजिलाधिकारी डॉक्टर शशिशेखर, क्षेत्राधिकारी शुभम कुमार सिंह, थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी, थाना अलीगंज एसएचओ
भूपेंद्र कुमार सिंह, पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर आमजनों को सुरक्षा का विश्वास दिलाते नज़र आए- साथ ही आमजनों से आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील भी किया।
बहरहाल, अम्बेडकरनगर जनपद में ईदुल अज़हा का पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जा रहा है, जिसे लेकर प्रशासन और पुलिस व्यवस्था की आमजन द्वारा सराहना की जा रही है।




