Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

ग्रम पकरी भोजपुर के एलिया अली रिज़वी बने शिया समाज के नए जनरल सेक्रेटरी, बधाई देने वालों का लगा तांता

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plus|                                      टांडा ​अम्बेडकरनगर। जनपद की तहसील टांडा के अंतर्गत ग्राम पकरी भोजपुर के निवासी एलिया अली रिज़वी पुत्र स्वर्गीय अली जाफरी, को उत्तर प्रदेश अम्बेडकरनगर शिया समाज का नया जनरल सेक्रेटरी (महासचिव) नियुक्त किया गया है।

​उनकी इस नियुक्ति से स्थानीय शिया समाज सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। जिम्मेदारी मिलने के बाद एलिया अली रिज़वी ने समाज के वरिष्ठ जनों का आभार व्यक्त किया।

और कहा कि वह समाज की उन्नति, एकता और कल्याण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

​टांडा के एलिया अली रिज़वी शिया समाज के जनरल सेक्रेटरी मनोनीत, क्षेत्र में हर्ष

टांडा तहसील क्षेत्र के ग्राम पकरी भोजपुर निवासी स्वर्गीय अली जाफरी के पुत्र एलिया अली रिज़वी को शिया समाज का जनरल सेक्रेटरी मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।

नवनियुक्त जनरल सेक्रेटरी एलिया अली रिज़वी को बधाई देने के लिए उनके आवास पर शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। प्रबुद्ध वर्ग ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में समाज को एक नई दिशा मिलेगी।

नोट : News10plus इस नियुक्ति पत्र प्रकरण की पुष्टि नहीं करता और न ही पोर्टल/वेबसाइट का इससे कोई संबंध है। यह समाचार केवल प्राप्त नियुक्ति पत्र के आधार पर प्रकाशित है। इसकी पूर्ण जिम्मेदारी स्वयं एलिया अली रिज़वी की होगी। धन्यवाद।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!