Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

अंबेडकर नगर के महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर टांडा को एन आईसी ने दी बड़ी सौगात, नर्सिंग कोर्स की मान्यता

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद- सैय्यद| अंबेडकर नगर | 2026: राजकीय मेडिकल कॉलेज सदरपुर, टांडा स्थित कॉलेज ऑफ नर्सिंग को भारतीय उपचर्या परिषद (INC), नई दिल्ली से बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। INC ने संस्थान को 60 सीटों के साथ

नर्सिंग कोर्स संचालित करने की अनुमति प्रदान कर दी है।

भारतीय उपचर्या परिषद के गहन निरीक्षण के बाद संस्थान को यह मान्यता मिली है। यह सफलता कॉलेज के गुणवत्तापूर्ण शिक्षण मानकों, अनुभवी फैकल्टी, अत्याधुनिक लैब और विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे का परिणाम है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ० मुकेश यादव ने कहा, “INC से मान्यता मिलना हमारे लिए गौरव का क्षण है। हमारा संकल्प है कि छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की नर्सिंग शिक्षा देकर स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के लिए कुशल और समर्पित नर्सिंग प्रोफेशनल तैयार किए जाएं।”

इस मान्यता के बाद अब पूर्वांचल क्षेत्र के छात्रों को अपने जिले में ही किफायती दर पर उत्कृष्ट नर्सिंग शिक्षा का लाभ मिलेगा। इससे छात्रों का पलायन रुकेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

नर्सिंग कोर्स, INC ने 60 सीटों को दी हरी झंडी

अंबेडकर नगर के टांडा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए खुशखबरी है। भारतीय उपचर्या परिषद आईएनसी (INC) ने कॉलेज ऑफ नर्सिंग को 60 सीटों के साथ

नर्सिंग कोर्स शुरू करने की अनुमति दे दी है।

आईएनसी की टीम ने हाल ही में कॉलेज का निरीक्षण किया था, जिसमें फैकल्टी, लैब और इंफ्रास्ट्रक्चर सभी मानकों पर खरा उतरा।

प्रधानाचार्य डॉ० मुकेश यादव ने कहा कि इस मान्यता से क्षेत्र के छात्रों को कम फीस में उच्च गुणवत्ता की नर्सिंग शिक्षा मिलेगी। अब उन्हें पढ़ाई के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!