Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

News10plus| मेंटल हेल्थ पर मेडिकल कॉलेज में जागरूकता का बड़ा अभियान! “स्वस्थ मानसिकता ही सफल जीवन की असली आधारशिला” डॉ. अमित गुप्ता

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद -सैय्यद| अम्बेडकरनगर | के महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर टांडा में गुरुवार 7 मई को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य के तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की मेंटल हेल्थ एंड वेल-बीइंग कमेटी के

अंतर्गत सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित कुमार गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को मानसिक तनाव, डिप्रेशन, एंजायटी और बदलती जीवन शैली से उत्पन्न चुनौतियों के प्रति जागरूक किया।

उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम आत्महत्या जैसी घटनाओं को रोकने और युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाने में बेहद अहम भूमिका निभाते हैं। एमबीबीएस द्वितीय प्रोफेशन एवं कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस दौरान परीक्षा का दबाव, भविष्य की चिंता, आत्मविश्वास की कमी और मानसिक तनाव जैसे विषयों पर छात्रों ने खुलकर सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा सरल एवं व्यावहारिक समाधान बताया गया। कार्यक्रम में छात्रों को टेली-मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 की जानकारी भी दी गई।

विशेषज्ञों ने बताया कि सही समय पर परामर्श लेना कमजोरी नहीं बल्कि मानसिक मजबूती की निशानी है। मेडिकल कॉलेज में 12 फरवरी 2026 से चल रहे साप्ताहिक जागरूकता अभियान का ही परिणाम है कि जिले में टेली-मानस सेवा के सबसे अधिक परामर्श दर्ज किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के अंत में यह संदेश दिया गया कि”सकारात्मक सोच, निरंतर संवाद और एक-दूसरे का सहयोग ही बेहतर मानसिक स्वास्थ्य की कुंजी है।”इस अवसर पर नर्सिंग स्टाफ

शाशिमा मौर्य, चंदा, सुगंधी देवी, सुधा एस. पाल, रीला सचान, काउंसलर विनोद कनौजिया, स्टाफ नर्स अनुराग त्रिपाठी, डाटा मैनेजर स्वीटी शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मेडिकल कॉलेज टीचर एसोसिएशन एवं ऑडिटोरियम टीम का विशेष योगदान रहा।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!