Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

जनगणना 2027 : अब घर बैठे करें स्व-गणना, 07 मई से शुरू हुआ विशेष अभियान!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

जनगणना 2027 के प्रथम चरण से पहले अम्बेडकरनगर में 15 दिवसीय स्व-गणना अभियान शुरू, जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने की अधिकतम सहभागिता की अपील

रिपोर्ट:News10plus|                        अम्बेडकरनगर|07 मई 2026 भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकान गणना को सफल बनाने के उद्देश्य से जनपद अम्बेडकरनगर में 07 मई से 21 मई 2026 तक विशेष स्व-गणना

सेल्फ एयूमरेशन/सूचीबद्ध (Self Enumeration) अभियान चलाया जा रहा है। अब नागरिक घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपनी जनगणना संबंधी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे।

इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री रंजीत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

22 मई से 20 जून 2026 तक चलेगा प्रथम चरण

जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत 22 मई से 20 जून 2026 तक मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य किया जाएगा। इससे पहले नागरिकों की सुविधा हेतु 15 दिवसीय स्व-गणना अभियान प्रारम्भ किया गया है।

कैसे करें स्व-गणना?

नागरिक – पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

इसके लिए परिवार के मुखिया का नाम, मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी दर्ज करनी होगी। मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से सत्यापन के बाद जिले, गांव/नगर एवं निवास स्थान की जानकारी भरनी होगी।

ऑनलाइन प्रक्रिया होगी सरल और पारदर्शी

स्व-गणना प्रक्रिया में नागरिक स्वयं अपने परिवार एवं आवास से जुड़ी जानकारियां ऑनलाइन भर सकेंगे। अंतिम सबमिशन के बाद नागरिकों को 11 अंकों की SE ID प्राप्त होगी, जो भविष्य में सत्यापन के दौरान उपयोग की जाएगी।

जिलाधिकारी की अपील

जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने जनपदवासियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों से अपील करते हुए कहा कि —

“जनगणना देश की विकास योजनाओं का आधार है। सही एवं समयबद्ध जनगणना से ही योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सकता है। सभी नागरिक स्व-गणना में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।”

हेल्प डेस्क भी होंगे स्थापित

जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त सरकारी कार्यालयों में स्व-गणना हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

स्व-गणना से जुड़ी विस्तृत जानकारी जनपद की आधिकारिक वेबसाइट ambedkarnagar.nic.in पर उपलब्ध है।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!