रिपोर्ट: News10plus| अम्बेडकरनगर | 07 मई 2026 जनपद के थाना सम्मनपुर क्षेत्र में हुए चर्चित सूरज हत्याकांड का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना सम्मनपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 02 मई 2026 को मृतक सूरज पुत्र दिलीप निवासी ग्राम जहानियापुर मछलीगांव थाना सम्मनपुर की हत्या के मामले में थाना सम्मनपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 93/26 धारा
191(2)/61(2)/103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में 06 नामजद एवं 05 अज्ञात व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया था।
प्रेम संबंध बना विवाद की वजह
विवेचना, सीडीआर विश्लेषण एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक सूरज का सम्मनपुर गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था। बताया गया कि सूरज युवती से मिलने के लिए रात करीब 08 बजे गांव के पीछे स्थित बाग में पहुंचा था।
इसी दौरान गांव का निवासी अरबाज पुत्र मोहम्मद असलम, जो स्वयं भी उक्त युवती से प्रेम करता था, मौके पर पहुंच गया। पुलिस के मुताबिक अरबाज ने सूरज को पकड़ लिया और अपने साथी शादाब पुत्र स्वर्गीय नूरुल हसन को फोन कर बुलाया।
इसके बाद दोनों ने डंडों से सूरज की बेरहमी से पिटाई की। युवती को धमकाकर वहां से भगा दिया गया। गंभीर चोटों के चलते सूरज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद दोनों आरोपी शव छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस ने ऐसे दबोचे आरोपी
साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी अरबाज एवं शादाब को चिन्हित किया। थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार सुबह लगभग 05:15 बजे पचहत्तर की बगिया क्षेत्र से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
अरबाज पुत्र मोहम्मद असलम निवासी ग्राम सम्मनपुर थाना सम्मनपुर जनपद अम्बेडकरनगर, शादाब पुत्र स्वर्गीय नूरुल हसन निवासी ग्राम सम्मनपुर थाना सम्मनपुर जनपद अम्बेडकरनगर
पंजिकृत मुकदमा
मुकदमा अपराध संख्या 93/26 धारा 191(2)/61(2)/103(1) बीएनएस, थाना सम्मनपुर, जनपद अम्बेडकरनगर, गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
एसो दिनेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप उपनिरीक्षक दिनेश कुमार राय, हेड कांस्टेबल राजकुमार कुशवाहा, कांस्टेबल कृष्णचन्द्र यादव, कांस्टेबल अतुल यादव, कांस्टेबल विशाल शर्मा,




