Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

टांडा में बिजली आपूर्ति दुरुस्त रखने के लिए ट्रांसफार्मरों का मेंटेनेंस तेज,भीषण गर्मी में विभाग अलर्ट टांडा!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट: एडिटर मोहम्मद राशिद- सैय्यद|                      टांडा अम्बेडकरनगर। भीषण गर्मी के बीच उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मध्यांचल विद्युत वितरण खंड टांडा द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

अवर अभियंता कृष्ण कुमार तिवारी तथा विकास नाविक की देखरेख में विद्युत टीम द्वारा नगर क्षेत्र के सकरावल पूरब, सदलघाट, नैपुरा, नई बस्ती, फायर स्टेशन के पास सहित कई स्थानों पर ट्रांसफार्मरों में तेल भरने और तकनीकी मेंटेनेंस का कार्य किया गया।

विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मरों पर अतिरिक्त लोड पड़ता है, जिससे फाल्ट और बिजली बाधित होने की संभावना बढ़ जाती है।

इसी को ध्यान में रखते हुए पहले से ही मेंटेनेंस कार्य कराया जा रहा है, ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलती रहे। इस अवसर पर समाजसेवी काशिफ अहमद अंसारी (पंख उड़ान एक उम्मीद) ने विद्युत विभाग के इस प्रयास की सराहना!

करते हुए कहा कि इस तरह के समय पर मेंटेनेंस से जनता को राहत मिलेगी और बिजली कटौती की समस्या कम होगी।

विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि किसी भी प्रकार की बिजली संबंधी समस्या होने पर तुरंत विभाग को सूचित करें, जिससे समय रहते समस्या का समाधान किया जा सके।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!