रिपोर्ट: एडिटर मोहम्मद राशिद- सैय्यद| टांडा अम्बेडकरनगर। भीषण गर्मी के बीच उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मध्यांचल विद्युत वितरण खंड टांडा द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मरों पर अतिरिक्त लोड पड़ता है, जिससे फाल्ट और बिजली बाधित होने की संभावना बढ़ जाती है।

करते हुए कहा कि इस तरह के समय पर मेंटेनेंस से जनता को राहत मिलेगी और बिजली कटौती की समस्या कम होगी।
विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि किसी भी प्रकार की बिजली संबंधी समस्या होने पर तुरंत विभाग को सूचित करें, जिससे समय रहते समस्या का समाधान किया जा सके।




