रिपोर्ट: News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद -सैय्यद| हीरापुर, अम्बेडकरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का नामांकन बढ़ाने के उद्देश्य से
सत्र 2026-27 के तहत 1 अप्रैल से चलाए जा रहे स्कूल चलो अभियान के अंतिम दिन प्राथमिक विद्यालय रामपुर बेनीपुर, शिक्षा क्षेत्र बसखारी के छात्र-छात्राओं द्वारा जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गई।
यह प्रभात फेरी एआरपी प्रमोद विश्वकर्मा, रणविजय सिंह यादव एवं प्रधानाध्यापक दिनेश नारायण सिंह के नेतृत्व में ग्राम सभा रामपुर बेनीपुर में आयोजित की गई। प्रभात फेरी के दौरान
छात्र-छात्राएं गांव की गलियों और पगडंडियों से गुजरते हुए शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करते नजर आए। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जागरूकता पट्टिकाएं लेकर प्रभावशाली नारे लगाए, जिनमें –
पढ़ी-लिखी नारी, घर की उजियारी, सब पढ़ें, सब बढ़ें लड़का-लड़की एक समान, यही संकल्प यही अभियान मत करो अज्ञानता की भूल, हर बच्चे को भेजो स्कूल, पापा हमें प्यार दो, पढ़ने का अधिकार दो, जैसे प्रेरणादायक नारों के माध्यम से ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
घर-घर संपर्क कर बढ़ाया जा रहा नामांकन
ज्ञात हो कि प्रत्येक वर्ष नए शैक्षिक सत्र के प्रारंभ में प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक एवं शिक्षामित्र द्वारा घर-घर संपर्क कर अभिभावकों को बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया जाता है। इस वर्ष भी इसी क्रम में अभियान को व्यापक रूप दिया जा रहा है।

ग्राम प्रधान ने किया स्वागत
प्रभात फेरी पंचायत घर पहुंचने पर ग्राम प्रधान गंगेश कुमार पासवान ने छात्र-छात्राओं का स्वागत किया तथा ग्रामीणों से अपने बच्चों का नाम प्राथमिक विद्यालय में नामांकन कराने की अपील की।
उन्होंने इस सत्र में बच्चों के लिए नई सुविधाएं लागू करने का भी आश्वासन दिया। प्रभात फेरी गांव का भ्रमण करते हुए पुनः विद्यालय पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन किया गया।
इन शिक्षकों ने निभाई सक्रिय भूमिका
इस अवसर पर विद्यालय के – सहायक अध्यापक राजित राम, सुभाष, अनिल कुमार, श्रीमती मोनिका यादव, शिक्षामित्र श्रीमती शांति देवी श्रीमती कुसुम लता देवी, ईसीसी एजुकेटर सुश्री अनु सिंह,
ने प्रभात फेरी को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। अंत में प्रधानाध्यापक ने सभी शिक्षकों, अभिभावकों एवं ग्रामवासियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।




