Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

अम्बेडकरनगर: मेडिकल कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दी भावभीनी श्रद्धांजलि

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद – सैय्यद| अम्बेडकरनगर। मंगलवार 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर मेडिकल कॉलेज के सरदार वल्लभभाई पटेल प्रेक्षागृह मेंभव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ हुआ। इसके उपरांत मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए,

जिनमें बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला गया। छात्रों ने गीत, भाषण और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से समानता, शिक्षा और संविधान निर्माण में बाबा साहब के योगदान को याद किया। इस दौरान छात्रों ने केक काटकर भी जयंती उत्सव को उत्साहपूर्वक मनाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित पटेल, चीफ़ प्रॉक्टर डॉ. प्रमोद यादव तथा प्रोफ़ेसर मेडिसिन डॉ. मुकेश राणा ने बाबा साहब के विचारों को अपनाने और समाज मेंसमानता व शिक्षा के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक न्याय का प्रेरणास्रोत है, जिससे युवाओं को सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष पैथॉलाजी डॉ. राजेश गौतम, सह आचार्य दंत चिकित्सा डॉ. संजय आर्या, विभागाध्यक्ष पैथॉलाजी डॉ. वीरेंद्र कुमार, विभागाध्यक्ष मानसिक रोग डॉ. अमित गुप्ता,सहायक आचार्य नाक-कान-गला डॉ. चंद्रभान, सहायक आचार्य एनाटॉमी डॉ. रंजीत सहित अन्य वरिष्ठ संकाय सदस्य, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन बाबा साहब के आदर्शों को आत्मसात करने और समाज में समानता व भाईचारे को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!