Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

भीषण गर्मी व अंबेडकर जयंती से पहले बिजली विभाग अलर्ट, 11 हजार लाइनों पर लटक रही पेड़ों की डालियां हटवाई गईं, जर्जर तार-पोल व ट्रांसफार्मर भी बदले जाएंगे!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद सैय्यद|    अम्बेडकरनगर टांडा|12 अप्रैल 2026 (रविवार) आगामी 14 अप्रैल बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती एवं जून माह में पड़ने वाली भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए विद्युत विभाग ने बिजली व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है।

इसी क्रम में टांडा नगर क्षेत्र सहित विभिन्न इलाकों में 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइनों के ऊपर लटक रही पेड़ों की डालियों और झाड़ियों को सुरक्षा की दृष्टि से कटवाया जा रहा है, ताकि तेज हवाओं व आंधी-तूफान के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित न हो।

इसी अभियान के तहत आज रविवार, 12 अप्रैल 2026 को मोहल्ला नेपुरा स्थित जल निगम गोदाम एवं फायर सर्विस स्टेशन के पास 11 हजार की लाइन पर लटक रही पेड़ों की झाड़ियों को जेसीबी मशीन लगाकर हटाया गया।यह कार्य बिजली विभाग की टीम के मुख्य लाइनमैन वक़ार मेहंदी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें रिजवान सहित अन्य कर्मचारियों ने भी सहयोग किया।

बताया गया कि यह अभियान मध्यांचल विद्युत वितरण उपखंड टांडा के अधिशाषी अभियंता मोहित कुमार के आदेश पर एसडीओ टांडा के निर्देशन में चलाया जा रहा है। इस दौरान संबंधित अवर अभियंता (JE) एवं टीजी-2 विवेक यादव के नेतृत्व में टीम विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही है।अधिशाषी अभियंता मोहित कुमार ने बताया कि – आगामी अंबेडकर जयंती, गर्मी के मौसम और संभावित आंधी-तूफान को देखते हुए विद्युत व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए यह कार्य समय से पहले कराया जा रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि – जर्जर तारों को बदला जा रहा है, कमजोर पोलों को हटाकर नए पोल लगाए जाएंगे खराब ट्रांसफार्मरों को भी बदला जाएगा

ताकि नगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति निर्बाध और सुचारू रूप से संचालित रह सके तथा उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!