रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद| अम्बेडकरनगर। जनपद अंतर्गत टांडा क्षेत्र में चल रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत एक सराहनीय मानवीय कार्य सामने आया है। आज दिनांक 26 फरवरी 2026 को अलीबाग क्षेत्र में भ्रमण व एंटी-रोमियो चेकिंग के दौरान मिशन शक्ति टीम को दो मासूम बच्चे रोते हुए मिले।
पूछताछ में उन्होंने अपना नाम – सुमित उर्फ कारू उम्र लगभग 09 वर्ष, कार्तिक उर्फ भोपलू उम्र लगभग 06 वर्ष पुत्र स्वर्गीय रामतीरथ, निवासी ग्राम कोडरा, थाना कोतवाली टांडा, जनपद अम्बेडकरनगर बताया।मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों बच्चों को तत्काल थाना कोतवाली टांडा लाया गया।
मौके पर मौजूद परिजनों से संपर्क कर आवश्यक पूछताछ की गई।पूछताछ में परिजनों द्वारा बताया गया कि बच्चों की माता वंदना कुमारी किसी पारिवारिक कारणवश बाहर गई थीं। रास्ता भटक जाने के कारण दोनों बच्चे अलीबाग क्षेत्र में पहुंच गए थे।
स्थिति की पुष्टि के उपरांत पुलिस टीम द्वारा बच्चों की मौसी काजल एवं नानी चिंता देवी को थाने पर बुलाया गया। समस्त आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद दोनों बच्चों को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
इस पूरे मानवीय एवं सराहनीय अभियान में शामिल रही टीम—महिला उपनिरीक्षक वंदना मौर्यामहिला उपनिरीक्षक रीना यादवमहिला कांस्टेबल आरती पाण्डेयउल्लेखनीय है,
कि यह कार्यवाही प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में संचालित मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों को सशक्त रूप से दर्शाती है।परिजनों ने बच्चों को सुरक्षित पाकर कोतवाली टांडा पुलिस एवं मिशन शक्ति टीम का आभार व्यक्त किया।
गुमशुदा विवरण
सुमित उर्फ कारूपुत्र – स्वर्गीय रामतीरथ उम्र – लगभग 09 वर्ष’ कार्तिक उर्फ भोपलूपुत्र – स्वर्गीय रामतीरथ उम्र लगभग 06 वर्षनिवासी – ग्राम कोडरा, थाना कोतवाली टांडा,
जनपद अम्बेडकरनगर बरामदगी व सुपुर्दगी
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया आज दिनांक – 26.02.2026 पुलिस की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी मिशन शक्ति टीम की सतर्कता और मानवीय संवेदनशीलता से दो मासूम बच्चों को सुरक्षित उनके परिवार तक पहुंचाया जा सका।




