Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

मोतियाबिंद मरीजों के लिए बड़ी राहत 3 दिवसीय सर्जरी शिविर का शुभारंभ, 45 मरीजों का आज होगा ऑपरेशन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट-News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद-सैय्यद| अम्बेडकरनगर। जनपद में नेत्र रोग से पीड़ित मरीजों के लिए बड़ी राहत की खबर है’ आज दिनांक 25 फरवरी कोNTPC टांडा के सहयोग से आयोजित चिन्हित मोतियाबिंद मरीजों की सर्जरी का शुभारंभ राजकीय मेडिकल कॉलेज अम्बेडकरनगर के नेत्र विभाग में किया गया।

यह सर्जरी अभियान 25 फरवरी से 27 फरवरी तक प्रतिदिन संचालित किया जाएगा। आज प्रथम दिन कुल 45 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।

शिविर सर्जरी का संयुक्त रूप से शुभारंभ

प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव, उपप्रधानाचार्य डॉ. उमेश वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं विभागाध्यक्ष नेत्र डॉ. अमित पटेल तथा चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुकुल सक्सेना द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव ने सभी मरीजों से मुलाकात कर उन्हें मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी और शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं।

सर्जरी करने वाली टीम – मोतियाबिंद ऑपरेशन डॉ. अमित पटेल, डॉ. आर.एस. वर्मा, डॉ. साजनदेव केसर एवं डॉ. सृष्टि नागराजन द्वारा किए जाएंगे।

सहयोगी चिकित्सक एवं स्टाफ, सीनियर रेजीडेंट – डॉ. दीपक वर्मा, डॉ. वर्षा, जूनियर रेजीडेंट – डॉ. अजय, डॉ. अरबी, डॉ. आनंद पटेल, डॉ. नीलम, ऑपरेशन थिएटर में सिस्टर इंचार्ज सुमन सिंह, सुधा पाल एवं प्रतिमा द्वारा सहयोग प्रदान किया जाएगा।

NTPC की ओर से डॉ. मनोज अपनी टीम के साथ मरीजों की देखरेख करेंगे। जिला चिकित्सालय से नेत्र परीक्षक विकल वर्मा, लतीफ, रणधीर यादव, तहजीब हैदर, अमित वर्मा एवं बाबूराम सहयोग करेंगे।मेडिकल कॉलेज से नेत्र परीक्षक अमित वर्मा, आदित्य मिश्रा एवं विशाल उपाध्याय भी शिविर में अपनी सेवाएं देंगे। नेत्र वार्ड में सिस्टर इंचार्ज मंजुली निगम द्वारा मरीजों की विशेष देखभाल की जाएगी।

विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के साथ-साथ आउटसोर्सिंग सुपरवाइजर संदीप शुक्ला, प्रदीप, राहुल तथा सुरक्षाकर्मी सुपरवाइजर रामसमुझ पांडेय द्वारा वार्ड एवं नेत्र ओटी में सुरक्षा एवं व्यवस्था संभाली जाएगी।

मरीजों को मिला विशेष सहयोग

सभी मोतियाबिंद ऑपरेशन मरीजों को NTPC गरिमा महिला मंडल, प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व विभागाध्यक्ष नेत्र डॉ. अमित पटेल द्वारा कंबल एवं फल वितरित किए गए।

यह शिविर जनपद अम्बेडकरनगर में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल मानी जा रही है।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!