रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद-सैय्यद| टांडा अम्बेडकरनगर। मध्यांचल विद्युत वितरण खण्ड, टांडा में जर्जर विद्युत तारों एवं पुराने खम्भों को बदलने का कार्य तेज़ी से कराया जा रहा है।
यह कार्य अधिशाषी अभियंता मोहित कुमार के निर्देश पर एवं स्थानीय नागरिकों के निवेदन के बाद प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया गया है। कार्य की देखरेख
अवर अभियंता कृष्ण कुमार तिवारी, जेई विकास नाविक, टीजी–2 विवेक यादव, वकार मेहंदी तथा अंबिका प्रसाद द्वारा करवाया जा रहा है।
इसी क्रम में नगर क्षेत्र के मोहल्ला सकरावल पूरब में पुराने एवं जर्जर विद्युत खम्भों को हटाकर नए खम्भे लगाए गए तथा तारों का प्रतिस्थापन किया गया, ताकि क्षेत्रवासियों को निर्बाध एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
इस कार्य के लिए अधिशाषी अभियंता मोहित कुमार, जेई कृष्ण कुमार तिवारी, जेई विकास नाविक, टीजी–2 विवेक यादव, टीजी–2 अंबिका प्रसाद, वकार मेहंदी, रिजवान आरिफ, विनय कुमार, गुलशन, प्रदीप वर्मा, रिंकू सहित विद्युत विभाग की पूरी टीम की क्षेत्रवासियों ने खुले दिल से सराहना की।
समाजसेवी संस्था पंख उड़ान एक उम्मीद के उपाध्यक्ष काशिफ अहमद अंसारी (नैपुरा, टांडा) ने कहा कि यह कार्य आम जनता की सुरक्षा और सुविधा की दिशा में बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता मोहित कुमार और उनकी पूरी टीम की यह सराहनीय पहल है।




