रिपोर्ट – News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद| अम्बेडकरनगर। आगामी 18 फरवरी 2026 से शुरू होने वाले पवित्र रमज़ान/रोज़ा को लेकर नगर पालिका परिषद टांडा में व्यवस्थाओं को लेकर जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि रमज़ान में मस्जिदों में देर रात लगभग 11 बजे तक तरावीह की नमाज़ होती है, इसलिए नगर की सड़कों, गलियों और मार्गों पर अंधेरा न रहे।

जलापूर्ति को लेकर मांग की गई कि सभी वार्डों में – रात्रि 2 बजे से प्रातः 10 बजे तक, और दोपहर 2 बजे से आगे पानी की आपूर्ति सुचारु रूप से कराई जाए, ताकि रोज़ेदारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस पर नगर पालिका अध्यक्ष शबाना नाज़ एवं प्रभारी अधिशाषी अधिकारी नीरज कुमार गौतम ने बताया कि रमज़ान को देखते हुए नगर पालिका टांडा के सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पहले से ही निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
सभी इलाकों में स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त कराने का, और समय-समय पर साफ-सफाई, चूना व एंटी-लार्वा छिड़काव तथा नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित कराने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। साथ ही गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए नगर क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर वाटर कूलर लगाए जाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
बताया गया कि नगर क्षेत्र में लगभग 40 वाटर कूलर लगाए जाएंगे, जिन्हें शीघ्र स्थापित कर फीडबैक प्रस्तुत करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए गए हैं,
उल्लेखनीय है कि यह पूरा मामला अम्बेडकरनगर के टांडा नगर क्षेत्र से संबंधित है। जहां रमज़ान से पहले नगर पालिका परिषद टांडा प्रशासन ने नगरवासियों की सहूलियत के लिए स्ट्रीट लाइटें, पानी और साफ सफ़ाई व्यवस्था को किया फुल-एक्शन मोड पर!



