Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026: नींद व थकान से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम पर विशेष अभियान

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद – सैय्यद अम्बेडकरनगर । उत्तर प्रदेश शासन के पत्र संख्या 1/1170229/2025/ तीस – 3-2025, दिनांक 10 दिसम्बर 2025 के निर्देशों के क्रम में 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक प्रदेश में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है।

इसी क्रम में 04 जनवरी 2026 को सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण नींद एवं थकान की रोकथाम हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में लम्बी दूरी में संचालित वाहनों पर अनिवार्य रूप से दो ड्राइवरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

यह बैठक श्री सुरेन्द्र सिंह, यात्रीकर अधिकारी की अध्यक्षता में ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष व सदस्यगण तथा वाहन चालकों/परिचालकों के साथ सम्पन्न हुई। बैठक में सभी को यातायात नियमों के कड़ाई से अनुपालन हेतु निर्देशित किया गया तथा उपस्थित वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई।

प्रवर्तन अभियान एवं जनजागरूकता कार्यक्रमदिनांक 05 जनवरी 2026 को यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न प्रमुख चौराहों पर अधोहस्ताक्षरी के साथ श्री जय बहादुर यादव, यातायात निरीक्षक (प्रवर्तन) द्वारा पम्पलेट वितरण किया गया।

प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान – 31 वाहनों का चालान किया गया 02 वाहनों को निरुद्ध किया गयाइस अभियान का उद्देश्य आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा नियमों के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई के माध्यम से दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारीअम्बेडकर नगरकार्यालय : सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय, अम्बेडकर नगर सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु

उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र), अयोध्या। सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन), अयोध्या।जिला सूचना अधिकारी, अम्बेडकर नगर — इस अनुरोध के साथ कि उक्त सूचना को जनहित में दैनिक समाचार पत्रों में निःशुल्क प्रकाशित कराने का कष्ट करें।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!

One thought on “राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026: नींद व थकान से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम पर विशेष अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!