रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद – सैय्यद – अम्बेडकरनगर | 29 दिसंबर 2025 जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उप निदेशक कृषि ने जनपद के समस्त
कृषकों को सूचित किया है कि सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु फार्मर रजिस्ट्री (किसान बही) कराना अनिवार्य है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जो किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराएंगे, वे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आगामी किस्त से वंचित हो सकते हैं। फार्मर रजिस्ट्री कराने के उपलब्ध माध्यम
जनपद के सभी कृषक बंधुओं से अपील की गई है कि वे निम्न में से किसी भी माध्यम से शीघ्र फार्मर रजिस्ट्री कराना सुनिश्चित करें – अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर
अपनी ग्राम पंचायत के सहायक/कृषि मित्र से संपर्क कर स्वयं अपने मोबाइल फोन से प्ले स्टोर पर उपलब्ध “सेल्फ मोड ऐप” डाउनलोड कर नेम मिसमैच की समस्या का
समाधान फार्मर रजिस्ट्री के दौरान यदि खतौनी अथवा आधार कार्ड में नाम का मिसमैच आ रहा है, तो उसके संशोधन की व्यवस्था तहसील स्तर पर उपलब्ध कराई गई है।
ऐसे किसान जिनका नाम मिलान नहीं हो पा रहा है, वे अपनी संबंधित तहसील में शीघ्र जाकर संशोधन कराएं, ताकि उनकी रजिस्ट्री समय से पूर्ण हो सके।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा इस संबंध में सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि नाम संशोधन की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाए।
महत्वपूर्ण चेतावनी – यदि किसी किसान द्वारा फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई जाती है, तो भारत सरकार द्वारा जारी की जाने वाली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किस्त स्वतः रोक दी जाएगी।
अतः सभी कृषक बंधु समय रहते फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें।





Been playing on 7gamesbet1 for a bit now. Payouts are relatively quick and the customer support is responsive. Not bad at all! Give ’em a try! 7gamesbet1