रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद – अम्बेडकरनगर ! पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी के 5 लाख 47 हजार 500 रुपये के साथ 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
यह गिरफ्तारी थाना टाण्डा पुलिस टीम द्वारा की गई है, जिन्होंने मुकदमा अपराध संख्या 122/25 धारा 305 (ए) 317(2),317(5),61(2) बीएनएस से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
घटना का विवरण
दिनाँक 29.04.2025 को वादी शशिकान्त ओझा पुत्र गौतम ओझा निवासी चिन्तौरा चौराहा पैकोलिया जनपद अम्बेडकरनगर द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दिया गया था
कि दिनांक 27.04.2025 को वादी के साथ काम करने वाले रणविजय यादव पुत्र नन्दा यादव वादी के साथ बैठकर खाना खाया तथा रात्रि 09.00 बजे आँधी तूफान आने की वजह से
बिजली गुल होने पर वादी छत पर चला गया जब वापस आया तो रणविजय चला गया था। वादी भी अपने कमरे में जाकर सो गया तथा सुबह जब वादी जगा तो बैग में रखे हुए 05 लाख 50,000/- रूपये गायब थे।
गिरफ्तारी का विवरण
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चोरी का शीघ्र अनावरण हेतु थाना स्थानीय पर पुलिस टीम गठित कर अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। आज दिनांक 29.04.2025
को थाना टाण्डा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा सूचना पर चोरी की घटना से सम्बन्धित अभियुक्त त्रिमुहानी हाईवे पर है। जिनको पुलिस टीम द्वारा तत्काल त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबन्दी कर पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. रणविजय यादव पुत्र स्व0 नन्दा यादव उम्र 48 वर्ष निवासी अराजी देवारा देवमूरत का पूरा थाना राजेसुल्तानपुर 2. सोनमती पत्नी रणविजय यादव उम्र 46 वर्ष निवासी अराजी देवारा देवमूरत का पूरा थाना राजेसुल्तानपुर!