रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकरनगर ! तीन दिवसीय राज्य स्तरीय ओपन पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद अयोध्या और
डॉ. हरिओम पांडे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और कहा कि खेल एक ऐसी विधा है जो खिलाड़ी का सर्वांगीण विकास करती है।

उन्होंने कहा कि खेल से ज्यादा महत्वपूर्ण खेल भावना होती है और यही खेल भावना खिलाड़ियों को आगे बढ़ाती है। परियोजना निदेशक अनिल सिंह ने खिलाड़ियों को
संबोधित करते हुए कहा कि यही खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर खेलते हुए देश का नाम रोशन करेंगे।
प्रतियोगिता के पहले दिन कई मैच खेले गए,
जिनमें अयोध्या, गोरखपुर, लखनऊ और वाराणसी की टीमें शामिल थीं। कल दिनांक 22-03-2025 को बाकी बचे हुए लीग के मैच खेले जाएंगे।





Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.