नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभचिंतकों का तांता, सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई!
रिपोर्ट:News10plus| अम्बेडकरनगर | टांडा तहसील क्षेत्र के ग्राम पुंथर निवासी एवं मुंबई के प्रतिष्ठित कारोबारी इम्तियाज सिद्दीकी को समाजवादी पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए मुंबई प्रदेश सचिव नियुक्त किया है।

परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ देते हुए उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। गांव में लगातार बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है।
इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता उनके आवास पहुंचे और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर अनस, मुशीर आलम अंसारी जिला उपाध्यक्ष, आमिर सिद्दीकी प्रदेश सचिव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, आक़िफ़, अबसार,
राजेश मौर्य, रवींद्र यादव, जगदीश वर्मा सहित अनेक लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया तथा संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन की शुभकामनाएँ दीं।




