रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अंबेडकर नगर ! 16 मई 2025 पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर शुक्रवार परेड की सलामी ली।
इसके अलावा उन्होंने परेड, शस्त्रागार, डायल 112 के वाहनों का निरीक्षण किया और क्वार्टर गार्ड व पुलिस लाइन का मुआयना किया।
परेड और शस्त्र अभ्यास
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल को दौड़ कराई और टोली वार परेड ड्रिल का निरीक्षण किया। उन्होंने आरक्षियों को परेड ड्रिल के संबंध में जानकारी देते हुए शस्त्र अभ्यास कराया और विपरीत परिस्थितियों से निपटने हेतु शस्त्र अभ्यास कराया।
यूपी 112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक ने यूपी 112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया और संबंधित को पीआरवी के मानक के अनुसार
हेड लाइट, हूटर, इंडिकेटर, फर्स्ट एड किट आदि समस्त आवश्यक उपकरणों को अपने पास रखने और उनके सुव्यवस्थित रखरखाव व साफ-सफाई हेतु निर्देशित किया।
क्वार्टर गार्ड और शस्त्रागार का निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक ने क्वार्टर गार्ड और शस्त्रागार का निरीक्षण किया और संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस लाइन भ्रमण
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन भ्रमण के दौरान निर्माणाधीन लाइब्रेरी भवन और आगामी आरटीसी हेतु क्लासरूम/बैरक/मेस के किए जा रहे
नवीनीकरण कार्य का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारी/कर्मचारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।





Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. https://www.binance.com/register?ref=QCGZMHR6