Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

अग्निकांड पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे जनप्रतिनिधि, आर्थिक सहायता व राहत सामग्री वितरित!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद-सैय्यद| टांडा अम्बेडकरनगर|विधानसभा टांडा क्षेत्र के ग्राम  मवईया में बीती रात लगभग 8 बजे हुई भीषण आगजनी की घटना से कई परिवारों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा।घटना की जानकारी मिलते ही टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर आग की घटना में प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर हालात का जायजा लिया गया तथा पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने हर सम्भव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

अग्निकांड से प्रभावित पीड़ित गंगाराम राजभर,  राजाराम राजभर, अच्छे लाल राजभर, बलराम राजभर एवं ओम प्रकाश राजभर के आवास पर पहुंचकर आग से हुई क्षति का निरीक्षण किया।इस दौरान पीड़ित परिवारों को अपनी ओर से तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की गई तथा खाद्य सामग्री एवं भोजन बनाने हेतु आवश्यक बर्तन उपलब्ध कराए गए, जिससे उन्हें राहत मिल सके।

साथ ही संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर प्रभावित परिवारों को शासन द्वारा अनुमन्य सहायता शीघ्र उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द राहत दिलाने का आश्वासन दिया।

इस दुखद घटना में प्रभावित परिवारों के साथ पूरा क्षेत्र खड़ा है। संकट की इस घड़ी में हरसंभव सहयोग एवं सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

इस अवसर पर अग्निकांड वाले घटना स्थल पहुंचे टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा ने कहा “मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, और विपत्ति की घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़ा होना हमारा कर्तव्य है।”

जहां पर मुख्य रूप से शामिल रहे टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा, जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव, विधानसभा अध्यक्ष संदीप कुमार यादव, सहित समाजवादी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!