रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद – सैय्यद अम्बेडकर नगर। सोमवार, 22 दिसम्बर 2025 को भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती/जन्म शताब्दी के अवसर पर नगर पालिका परिषद टांडा द्वारा नगर क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
नगर पालिका परिषद टांडा की अध्यक्ष श्रीमती शबाना नाज एवं उपजिलाधिकारी (न्यायिक) / प्रभारी अधिशासी अधिकारी नीरज गौतम के निर्देशानुसार यह अभियान वार्ड संख्या 18, मोहल्ला कस्बा उत्तरी टांडा में संचालित किया गया। अभियान के तहत मार्गों, गलियों एवं नालियों की गहन सफाई कराई गई।साथ ही वार्ड में कीटनाशक एवं एंटी-लार्वा दवाओं का छिड़काव, फॉगिंग, तथा खाली पड़ी भूमियों की सफाई कर कूड़ा हटाने का कार्य किया गया। स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी सुनिश्चित करने हेतु नागरिकों को जागरूक भी किया गया।नगर पालिका द्वारा बताया गया कि नगर क्षेत्र के अन्य वार्डों में भी प्रतिदिन सफाई अभियान एवं फॉगिंग का कार्य लगातार जारी है, जिससे नगर को स्वच्छ एवं रोगमुक्त बनाया जा सके। इस स्वच्छता अभियान का संचालन कर अधीक्षक/ नोडल सफाई व्यवस्था के नेतृत्व में किया गया। मौके परअवर अभियंता (जलकल) आशीष कुमार चौहान, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद सुहेल, महेंद्र कुमार, परवेज अहमद, शकील अहमद, सफाई नायक एवं सफाई कर्मचारीगण उपस्थित रहे और अभियान को सफल बनाया।
वही इस अवसर पर उपजिलाधिकारी डॉ शशिशेखर ने (न्यायिक मजिस्ट्रेट) एवं नगर पालिका परिषद टांडा के अधिशाषी अधिकारी/प्रभारी नीरज कुमार गौतम को पालिका के राजस्व बढ़ाने पर जोर देने का निर्देश देते हुए बताया कि स्टेट बैंक के निकट सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए
नगर पालिका द्वारा लगाई गई बड़ी एलईडी की टेक्निकल खराबी को ठीक करवा कर सरकारी योजनाओं का प्रसारण किया जाए साथ ही राजस्व की बढ़ोतरी के लिए प्राइवेट लिमिटेड कम्पनियां चलाने वाले लोगों से उनके प्रोडेक्ट के प्रचार प्रसार के लिए निर्धारित शुल्क लेकर पालिका की आय में बढ़ोतरी की जा सके।
One thought on “अटल जयंती पर टांडा में चला महा-स्वच्छता अभियान वार्ड 18 कस्बा उत्तरी में विशेष सफाई, एंटी लार्वा छिड़काव व फॉगिंग से चमका इलाका!”
Alright, video poker fans! Videopokervn seems like a decent spot. Selection is alright, layouts clean. Just need to get some luck. Try your hand at video poker.
Alright, video poker fans! Videopokervn seems like a decent spot. Selection is alright, layouts clean. Just need to get some luck. Try your hand at video poker.