Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

एनटीपीसी टांडा को मिला नया जनसंपर्क अधिकारी, यश सोनकर ने संभाला कार्यभार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद- सैय्यद| अम्बेडकरनगर। एनटीपीसी टांडा में जनसंपर्क व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

यश सोनकर ने जनसंपर्क अधिकारी (PRO) के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनके आगमन से परियोजना की जनसंपर्क एवं संचार गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

 यश सोनकर इससे पूर्व TOI.com, नई दिल्ली में कंसल्टेंट (एडिटोरियल) के पद पर कार्यरत रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया प्रबंधन, संचार रणनीति और

जनसंपर्क से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों का सफलतापूर्वक संचालन किया। पत्रकारिता और जनसंपर्क के क्षेत्र में उनके पास व्यापक अनुभव है, जो एनटीपीसी टांडा के लिए लाभकारी साबित होगा।

एनटीपीसी टांडा प्रबंधन ने श्री सोनकर का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव, कार्यकुशलता और पेशेवर दृष्टिकोण से संगठन की छवि को और मजबूती मिलेगी।

साथ ही जनसंपर्क गतिविधियों में नई ऊर्जा का संचार होगा और परियोजना तथा आमजन के बीच बेहतर संवाद स्थापित किया जा सकेगा।

 यश सोनकर के कार्यभार ग्रहण करने से स्थानीय स्तर पर भी सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके साथ मिलकर परियोजना के जनसंपर्क को और अधिक प्रभावशाली बनाने की उम्मीद जताई है।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!