Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

News10plus | अम्बेडकरनगर (टांडा) मीरानपुरा इमामिया जफरिया में उर्दू-अरबी तालीम का जलवा: छात्रों ने परीक्षा में दिखाया शानदार प्रदर्शन, मेधावियों को मिला सम्मान!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट: News10plus|                          अम्बेडकरनगर ! के टांडा क्षेत्र के मोहल्ला मीरानपुरा राजा के मैदान में स्थित हुसैनी हॉल में इमामिया जाफरिया में उर्दू अरबी तालीम हासिल कर रहे।छात्र-छात्राओं की प्रतिभा उस समय निखरकर सामने आई, जब तंजीमुल मुकातिब उत्तर प्रदेश, लखनऊ से आए इंस्पेक्टर मौलाना इक़बाल हैदर द्वारा उनका लिखित व मौखिक परीक्षण लिया गया।

इस परीक्षा में दर्जा अव्वल, दर्जा दोम, दर्जा सोम, दर्जा चाहर्रूम और दर्जा पंजुम के कुल 23 छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।और शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंकों अव्वल से सफलता प्राप्त की। बाकी 05 छात्र छात्राएं मुमताज़ रहें जिनका सबसे बेहतर नम्बर रहा वही तीन बच्चे फेल भी हुए हैं।

बहरहाल इस सफलता का श्रेय बच्चों ने अपने उस्ताद मौलाना सैय्यद गुलाम मुर्तज़ा उर्फ चुन्नू की कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण को दिया, जिनकी मेहनत से विद्यार्थियों को उर्दू व अरबी तालीम में उत्कृष्ट मार्गदर्शन मिला।बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए सैय्यद वकार अहमद रिज़वी की ओर से कापी, पेंसिल, रबर, कटर, पटरी एवं ज्योमेट्री बॉक्स जैसे शैक्षिक सामग्री पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे राजा सैय्यद काज़िम रज़ा (मुतवल्ली) ने बच्चों को अपने हाथों से सम्मानित किया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए अपने उस्ताद के प्रति आभार व्यक्त किया।विद्यार्थियों ने कहा कि यह सफलता उनके उस्ताद की मेहनत का परिणाम है और वे आगे भी इसी तरह मेहनत कर उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर रहेंगे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे राजा सैय्यद काज़िम रज़ा उर्फ नजमी भाई, सैय्यद वकार अहमद रिज़वी और सैय्यद दानिश मेहदी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!