रिपोर्ट News10plus एडिटर| अम्बेडकरनगर ! होली पर्व के अवसर पर आम जनमानस को शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद में सघन विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश तथा जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों के क्रम में, आज दिनांक 02 मार्च 2026 को उप जिलाधिकारी आलापुर के निर्देशन में
पदुमपुर बाजार स्थित कालीदास सरकार पुत्र संतोष सरकार (बंगाली स्वीट्स) एवं अमित विश्वास पुत्र मनोरंजन सरकार (बंगाली स्वीट्स) के प्रतिष्ठानों से छेना रसगुल्ला के नमूने संग्रहित कर जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए।
इसके अतिरिक्त, अयोध्या रोड मीरानपुर स्थित जायसवाल मिष्ठान भंडार एवं चुंगी नाका मीरानपुर स्थित यादव दूध डेयरी के परिसरों में गंभीर गंदगी एवं खाद्य पदार्थों के अनुचित भंडारण पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की गई। 19 फरवरी से जारी विशेष अभियान में अब तक की बड़ी कार्रवाई
दिनांक 19.02.2026 से चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण करते हुए अपमिश्रण की आशंका पर अब तक — दूध, खोया, पनीर, मिठाई, गुझिया, खाद्य तेल, रंगीन कचरी, नमकीन एवं पापड़ सहित
➡️ कुल 47 नमूने संग्रहित कर ➡️ खाद्य विश्लेषक, उत्तर प्रदेश की प्रयोगशाला में जांच हेतु प्रेषित किए गए हैं। मिलावटी व मिथ्या-छाप खाद्य सामग्री जब्त निरीक्षण के दौरान विक्रयार्थ भंडारित निम्न खाद्य सामग्री को अपमिश्रित / मिथ्या-छाप पाए जाने पर जब्त किया गया—
85 किग्रा खोया – अनुमानित मूल्य ₹22,950 665.5 किग्रा नमकीन – अनुमानित मूल्य ₹91,300 88.4 किग्रा सरसों तेल – अनुमानित मूल्य ₹15,912 222 किग्रा छेना रसगुल्ला – अनुमानित मूल्य ₹24,420
13.5 किग्रा रंगीन कचरी – अनुमानित मूल्य ₹1,012 ➡️ कुल वजन : 1074.4 किग्रा ➡️ कुल अनुमानित मूल्य : लगभग ₹1,55,594 उक्त समस्त सामग्री को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत जब्त किया गया है।
जनस्वास्थ्य की दृष्टि से मौके पर ही विनष्ट
विभिन्न प्रतिष्ठानों पर अत्यंत अस्वस्थकर अवस्था में पाए गए 160 किग्रा खोया – अनुमानित मूल्य ₹48,000, 35 किग्रा छेना रसगुल्ला – अनुमानित मूल्य ₹5,600 को जनहित एवं जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मौके पर ही नष्ट कराया गया।
रिपोर्ट के बाद होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
सभी संग्रहित नमूनों की जांच रिपोर्ट प्रयोगशाला से प्राप्त होने के उपरांत, यदि अपमिश्रण की पुष्टि होती है तो संबंधित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इस विशेष अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सहित समस्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।
जारीकर्ता श्रवण कुमार त्रिपाठी सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड–2 खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, अम्बेडकरनगर!





5 thoughts on “होली से पहले बड़ी कार्रवाई: मिलावटी मिठाइयों व खाद्य पदार्थों पर कसा शिकंजा, 47 नमूने जांच को भेजे गए”
Comments are closed.