Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

अम्बेडकरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंत जनपदीय लूट गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार, ₹5.45 लाख नकद व दो कार बरामद!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plus एडिटर|              अम्बेडकरनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना जहाँगीरगंज, जलालपुर, स्वाट,सर्विलांस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने अंत जनपदीय शातिर लूट गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹5,45,000 नकद, अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, लूट का बैग तथा घटना में प्रयुक्त दो कारें बरामद की हैं।

घटना का विवरण

दिनांक 11 अप्रैल 2026 को वादी मोहम्मद रईस पुत्र हाजी अब्दुल समद निवासी ग्राम नेवारी दूराजपुर थाना जहाँगीरगंज तथा सहवादी मोहम्मद जलाल पुत्र बदरे आलम

निवासी ग्राम मुंडेरा थाना हंसवर ने थाना जहाँगीरगंज में लिखित तहरीर दी थी कि स्विफ्ट कार सवार अज्ञात बदमाशों ने कट्टे के बट से हमला कर रुपये से भरा बैग लूट लिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना जहाँगीरगंज में मुकदमा अपराध संख्या 83/26 धारा 309(6) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 310(2)/311/317(3)/61(2) बीएनएस एवं 3/25 आयुध अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गई।

पुलिस जांच में बड़ा खुलासा

पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्यामदेव एवं क्षेत्राधिकारी आलापुर प्रदीप सिंह

चंदेल के पर्यवेक्षण में संयुक्त पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना एवं सर्विलांस की मदद से आरोपियों की पहचान की।

20 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर तिलकटांडा पुल के पास घेराबंदी कर 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि सहवादी मोहम्मद जलाल के सगे भाई मोहम्मद शाहिद ने अपने साथियों के साथ मिलकर पूरी लूट की साजिश रची थी और योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

अरमान उर्फ पहलवान उर्फ छोटू – आजमगढ़ मोहम्मद शाहिद – हंसवर, अम्बेडकरनगर, शिवनन्दन यादव – आजमगढ़, मनीष वर्मा – आजमगढ़, आयुष वर्मा – बसखारी, अम्बेडकरनगर

अभिषेक यादव – आजमगढ़, बरामदगी का विवरण, ₹5,45,000 नगद, अवैध तमंचा (.315 बोर) जिंदा कारतूस, स्विफ्ट कार (UP32KC8481) अर्टिगा कार

(UP62CM3672) लूट का बैग, अभियुक्तवार बरामदगी, अरमान उर्फ छोटू  ₹85,000 व तमंचा, मोहम्मद शाहिद – ₹1,00,000. शिवनन्दन यादव –

₹85,000 व बैग, मनीष वर्मा  ₹90,000. आयुष वर्मा ₹90,000 व स्विफ्ट कार, अभिषेक यादव  ₹95,000 व अर्टिगा कार, कानूनी कार्रवाई

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 83/26 में विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें सक्रिय हैं।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

थाना जहाँगीरगंज, थाना जलालपुर, स्वाट टीम, सर्विलांस सेल एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

News10Plus निष्कर्ष

अम्बेडकरनगर पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान का असर साफ दिखाई दे रहा है और जनपद में अपराध नियंत्रण की दिशा में यह बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!